ग्रामीणों ने प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारी को अटल सेवा केंद्र में बंद कर ताला लगाया

0
नीमकाथाना: मावंडा कला के ग्रामसेवक जयप्रकाश शर्मा द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम सभा का बहिष्कार किया। आक्रोशित लोगों ने यहां प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारी राजकुमार वर्मा को अटल सेवा केंद्र में बंद कर दरवाजे पर ताला लगा दिया।

ग्रामीणों ने प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारी को अटल सेवा केंद्र में बंद कर ताला लगाया


उन्होंने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सरपंच, वार्ड पंच सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। सूचना पर बीडीओ सुमेरसिंह मौकेपर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों से समझाइश कर मामले को शांत कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां ग्राम सेवक पिछले छह महीनों से कार्यरत हैं, लेकिन ड्यूटी पर कभी-कभी आते हैं। पिछले एक महीने से मेडिकल अवकाश पर है। इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप हो गए हैं। कई लोगों के पट्टे बने हुए हैं मगर वितरण नहीं हुए। इसी को लेकर लोगों में रोष है।

मामले में पांच अक्टूबर को कलेक्टर व सीईओ को भी अवगत कराया गया। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचायत कार्य सुचारु हों, इसके लिए लोग ग्राम सेवक को बदलनेकी मांग कर रहे हैं। यहां नाथा की नांगल से एलडीसी रामावतार को लगाया है, लेकिन वह वित्तीय कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है।

मामले में बीडीओ सुमेरसिंह का कहना है कि ग्राम सेवक लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर है। प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश के बाद पंचायत की बैठक शुरू करवाई है। अब वित्तीय कार्य भी होंगे।

पंचायत में विकास कार्य थमा

ग्रामसेवक जयप्रकाश शर्मा के छुट्टी पर चले जाने से मावंडा कला ग्राम पंचायत में वित्तीय कार्य प्रभावित हुए हैं। यहां केवल विवाह पंजीयन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे कार्य हो रहे हैं। कार्यवाहक ग्रामसेवक राजकुमार वर्मा वित्तीय कार्य करनेके लिए इनकार कर रहे हैं। इससे पंचायत का विकास थम गया है। मामलेमें सरपंच और वार्ड पंच कई बार अधिकारियों से मिले। मामले में समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !